Site icon Samagra Bharat News website

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पत्नी मल्लिका नड्डा के साथ मीनाक्षी मंदिर में की पूजा-अर्चना

In view of the forthcoming Vidhan Sabha elections, Bharatiya Janata Party national president Jagat Prakash Nadda arrived in Tamil Nadu today along with wife

समग्र समाचार सेवा
मदुरै, 30 जनवरी।

आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पत्नी मल्लिका नड्डा के साथ आज यानि शनिवार को तमिलनाडु पहुंचे जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना किया।

जेपी नड्डा के मंदिर पहुंचने पर तमिलनाडु हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ व्यवस्था विभाग के पुजारियों और अधिकारियों ने उन्हें पारंपरिक ‘पूर्ण कुंबम’ से सम्मानित किया।

नड्डा ने देवी मीनाक्षी और भगवान सुंदरेश्वर के अलावा मंदिर के अंदर सभी उप मंदिरों में पूजा-अर्चना की। उनकी यात्रा के मद्देनजर देवताओं की विशेष पूजा की गयी। मंदिर के अधिकारियों ने उन्हें ‘प्रहराम’ (गलियारों) की परिक्रमा के दौरान मंदिर के इतिहास से अवगत कराया।

नड्डा के साथ तमिलनाडु के भाजपा के प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव सी. टी. रवि, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एल. मुरुगन, पार्टी की महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनाति श्रीनिवासन और पूर्व केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन समेत कई वरिष्ठ नेता थे। पुलिस ने श्री नड्डा की यात्रा के मद्देनजर मंदिर के भीतर और आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।

भाजपा अध्यक्ष कल रात यहां पहुंचे। वह यहां संगठनात्मक बैठकें करेंगे तथा पार्टी नेताओं और अधिकारियों के साथ तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वह आज शाम पुड्डुचेरी रवाना होंगे और उससे पहले एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Exit mobile version