Site icon Samagra Bharat News website

घना कोहरा बना 7 लोगों की मौत की मौत का कारण, मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा

समग्र समाचार सेवा
मुरादाबाद, 30 जनवरी।

घना कोहरा के कारण आज सूबह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है और 25 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। यह हादसा मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर हुआ बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार थाना कुंदरकी इलाके के हुसैनपुर पुलिया पर सुबह एक बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई है जिसमें 7 लोगों की मौत हुई है और 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है। अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई है।
उत्तर भारत में कोहरे और ठंड कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके कारण आए दिन लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवा रहे है।

Exit mobile version