Site icon Samagra Bharat News website

कैलिफोर्निया के सेंट्रल पार्क में पुण्यतिथि से पहले महात्मा गांधी की मूर्ति से तोड़फोड़, भारत ने जताई नाराजगी

Very embarrassing news is coming out of California. On the occasion of the death anniversary of the Father of the Nation Mahatma Gandhi, unknown people

समग्र समाचार सेवा
कैलिफोर्निया,30 जनवरी।

कैलिफोर्निया से बेहद शर्मनाक खबर सामने आ रही है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर कैलिफोर्निया के डेविस शहर के सेंट्रल पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की। यह घटना 28 जनवरी को घटी। ज्ञात हो कि यह मूर्ति साल 2016 में भारत सरकार ने डेविस शहर को उपहार में दी थी। भारत सरकार ने शहर में घटी इस घटना की निंदा की है।

वाशिंगटन डी.सी. में भारत के दूतावास ने इस मामले को लेकर गहन जांच की मांग की है। साथ ही इस घृणित कार्य के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की भी मांग की है। सैन फ्रांसिस्को में भी भारत के महावाणिज्य दूतावास ने अलग से डेविस शहर और स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों के समक्ष मामला उठाया है, जिस पर जांच शुरू कर दी गई है।

डेविस के मेयर ने इस घटना पर गहरा अफसोस जताते कहा कि उन्होंने जांच शुरू कर दी है। ऐसा घृणित काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही, अमेरिकी विदेश विभाग ने संदेश दिया है कि बर्बरता का यह कृत्य अस्वीकार्य है और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सजा दी जाएगी।

Exit mobile version