Site icon Samagra Bharat News website

महात्मा गांधी पुण्यतिथि: आज के ही दिन बापू की हुई थी हत्या, पीएम मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अर्पित की विनम्र श्रद्धांजलि

Today is the death anniversary of Father of the Nation Mahatma Gandhi. Today is the day i.e. January 30, 1948, Nathuram Godse shot and killed Mahatma Gandhi

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 30 जनवरी।

आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है। आज ही दिन यानि 30 जनवरी, 1948 में नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। तभी से यह दिन शहीदी दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। पीएम मोदी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट पहुंचे।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि महान बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि. उनके आदर्श लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं. शहीद दिवस पर हम उन सभी महान महिलाओं और पुरुषों के बलिदान को याद करते हैं, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता और प्रत्येक भारतीय की कुशलता के लिए खुद को समर्पित कर दिया।

पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे. राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Exit mobile version