Site icon Samagra Bharat News website

गणतंत्र दिवस हिंसा: दिल्ली पुलिस ने की अपील, ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा के जो भी गवाह हैं वे आए आगे

The Delhi Police has appealed to the general public that all those who are witness to the violent violence during the tractor rally on behalf

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,30 जनवरी।
दिल्ली पुलिस ने आम जनमानस से अपील की है कि जो भी लोग कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की तरफ से निकाले गए ट्रैक्टर रैली के दौरान भडक़ी हिंसा के गवाह है वो आगे आए औऱ पुलिस की मदद करें। दिल्ली पुलिस ने मीडियाकर्मी सहित आम लोगों से इसकी वीडियो, फोटो और बयान दिल्ली पुलिस को देने की अपील की है। दिल्ली पुलिस की तरफ से जारी अपील में कहा गया, 26 जनवरी, 2021 को ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली में हिंसा भडक़ी थी। मीडियाकर्मी सहित जनता के सभी सदस्य जो घटनाओं के गवाह हैं या जिनके पास घटना के बारे में कोई जानकारी है या उन्होंने अपने मोबाइल फोन या कैमरे पर कोई गतिविधि रिकॉर्ड की है, उनसे अनुरोध है कि वे आगे आएं और अपने बयान/फुटेज/तस्वीर/ हमें किसी भी कार्य दिवस पर आकर दे दें।

उन्होंने कहा कि गवाह की पहचान गुप्त रखी जाएगी। इसके लिए उन्होंने 8750871237 तथा 01123490094 नंबर दिए हैं जिसपर जानकारी देने के लिए कहा गया है। ग़ौरतलब है कि दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला था और इस दौरान आईटीओ, नांगलोई, सिंघु बॉर्डर तथा टिकरी समेत अन्य कुछ इलाकों में हिंसक झड़प हुई थी।

Exit mobile version