Site icon Samagra Bharat News website

पीएम मोदी ने देश के युवाओं से की अपील, स्वतंत्रता सेनानियों की वीरगाथा पर लिखें किताब

Today, for the first time in 2021, PM Modi spoke 'Mann ki Baat'. Here Prime Minister Narendra Modi has appealed to the youth to write a book

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,31जनवरी।

आज 2021 में पहली बार पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ की। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से देश के स्वतंत्रता सेनानियों की वीरगाथाओं पर किताब लिखने की अपील की है। ताकि, भावी पीढ़ी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृतियां जिंदा रहें। प्रधानमंत्री मोदी ने लेखनी को आजादी के नायकों के प्रति उत्तम श्रद्धांजलि बताया। उन्होंनें कहा कि जब मैं मन की बात करता हूं तो ऐसा लगता है कि मैं आप लोगों के बीच आपके परिवार के साथ उपस्थित हूं। आज जनवरी 2021 का आखिरी दिन है। लगा नहीं एक महीना बीत गया। थोड़े दिन पहले ही तो नया साल शुरू हुआ था। इस बीच बजट सत्र भी शुरू हो गया है।

पीएम मोदी ने कहा कि 26 जनवरी को तिरंगे का अपमान देखकर देश बहुत दुखी हुआ। खेती को आधुनिक बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और अनेक कदम उठा भी रही है। सरकार के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति जी द्वारा संसद के संयुक्त सत्र को सम्बोधन के बाद ‘बजट सत्र’ भी शुरू हो गया है। इन सभी के बीच एक और कार्य हुआ, जिसका हम सभी को बहुत इंतजार रहता है – ये है पद्म पुरस्कारों की घोषणा। इस साल भी, पुरस्कार पाने वालों में, वे लोग शामिल हैं, जिन्होंने, अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन काम किया है, अपने कामों से किसी का जीवन बदला है, देश को आगे बढ़ाया है।

पीएम मोदी ने कहा, कुछ दिन पहले की ही तो बात है जब हम एक दूसरे को शुभकमनाएं दे रहे थे, फिर हमने लोहड़ी मनाई, मकर संक्रांति मनाई, पोंगल, बिहु मनाया। देश के अलग-अलग हिस्सों में त्योहारों की धूम रही। राष्ट्रपति जी द्वारा संसद के संयुक्त सत्र को सम्बोधन के बाद ‘बजट सत्र’ भी शुरू हो गया है। इन सभी के बीच एक और कार्य हुआ, जिसका हम सभी को बहुत इंतजार रहता है – ये है पद्म पुरस्कारों की घोषणा।

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, इस महीने, क्रिकेट पिच से भी बहुत अच्छी खबर मिली। हमारी क्रिकेट टीम ने शुरुआती दिक्कतों के बाद, शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती। हमारे खिलाड़ियों का hard work और teamwork प्रेरित करने वाला है। मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, इस साल की शुरुआत के साथ ही कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई को भी करीब-करीब एक साल पूरा हो गया है। जैसे कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई एक उदाहरण बनी है, वैसे ही, अब, हमारा Vaccination programme भी, दुनिया में एक मिसाल बन रहा है।आप जानते हैं, और भी ज्यादा गर्व की बात क्या है? हम सबसे बड़े Vaccine programme के साथ ही दुनिया में सबसे तेज गति से अपने नागरिकों का Vaccination भी कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा, भारत के हर हिस्से में, हर शहर, कस्बे और गांव में आजादी की लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ी गई थी। भारत भूमि के हर कोने में ऐसे महान सपूतों और वीरांगनाओं ने जन्म लिया, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। इस वर्ष से भारत, अपनी आजादी के, 75 वर्ष का समारोह, अमृत महोत्सव शुरू करने जा रहा है।

 

Exit mobile version