Site icon Samagra Bharat News website

मन की बात में बोले पीएम मोदी, तिरंगे के अपमान से देश दुखी हुआ

For the first time in January 2021, PM Modi spoke of the mind today. PM Narendra Modi said that India is helping the world with the

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 31 जनवरी।
जनवरी 2021 में पहली बार पीएम मोदी ने आज मन की बात कही। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत कोरोना वैक्सीन को लेकर दुनिया की मदद इसलिए कर रहा है क्योंकि भारत दवाई क्षेत्र में अब आत्मनिर्भर हो गया है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हमने अपने आपको साबित किया है। इसके साथ ही संकट के समय हम दुनिया की मदद भी कर रहे है।

पीएम मोदी ने 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली का भी ज़िक्र किया और कहा कि देश तिरंगे के अपमान से दुखी हुआ। तिरंगे के अपमान से देश दुखी हुआ।
इसके साथ ही पीएम मोदी ने युवाओं से देश के स्वतंत्रता सेनानियों की वीरगाथाओं पर किताब लिखने की अपील की है। ताकि, भावी पीढ़ी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृतियां जिंदा रहें। प्रधानमंत्री मोदी ने लेखन को आजादी के नायकों के प्रति उत्तम श्रद्धांजलि बताया। पीएम मोदी ने कहा, जब मैं मन की बात करता हूं। ऐसा लगता है कि मैं आप लोगों के बीच आपके परिवार के साथ उपस्थित हूं। आज जनवरी 2021 का आखिरी दिन है। लगा नहीं एक महीना बीत गया। थोड़े दिन पहले ही तो नया साल शुरू हुआ था। इस बीच बजट सत्र भी शुरू हो गया है।

Exit mobile version