Site icon Samagra Bharat News website

सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर शेयर किया शानदार ऐब्स…

By the way, everyone is crazy about the body fitness of Bollywood actor Sonu Sood. Sonu may be portrayed as a villain in Bollywood, but he plays a

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 1 फरवरी।

वैसे तो बॉलीवुड के एक्टर सोनू सूद की बॉडी फिटनेस का हर कोई दिवाना है। सोनू भले ही बॉलीवुड में विलेन के किरदार में दिखते हैं लेकिन वो असल जिन्दगी में हीरो का किरदार निभाते है और उनकी बॉडी हीरो की तरह ही है। एक्टर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो बेहद फिट दिख रहे हैं औऱ साथ ही उनके ऐब्स आपको उनका फैन बना देंगे। सोनू सूद अपनी ताजा फोटो की वजह से सुर्खियों में हैं।

सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो फिटनेस फ्रीक के तौर पर दिख रहे हैं और साथ ही ट्रेडमिल पर पसीना बहाते नजर आ हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने जो अपने ऐब्स दिखाए हैं वो देखने वाले हैं। ये फोटो सोनू सूद ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. फोटो में उनके ऐब्स नजर आ रहे हैं।

सोनू सूद ने कैप्शन में लिखा-‘शो ऑफ’फोटो को देखकर हर कोई उनका फैन हो गया है।
सोनू सूद की ये फोटो चर्चा में आ चुकी है. क्योंकि इसपर सेलेब्स से लेकर फैंस तक जमकर कमेंट कर रहे हैं. इस फोटो पर रणवीर सिंह ने कमेंट किया है, ‘भाई चाय मंगाओ.’ इस पर जवाब देते हुए सोनू सूद ने कहा, ‘रणवीर सिंह मेरे भाई के लिए मलाई मार के ’ इस फोटो पर अब तक 6 लाख 60 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

Exit mobile version