Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली में जल्द खुलेंगे स्कूल, सीएम अरविंद केजरीवाल ने नर्सरी एडमिशन शुरू करने का दिया आदेश

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 2फरवरी।

कोरोना महामारी के कारण स्कूल और कॉलेज बन्द है। स्कूल खोलने को लेक अभी तक किसी भी सरकार की तरफ से कोई ठोस जवाब नहीं मिला है।

हालांकि इसको लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को एक बड़ा बयान दिया. केजरीवाल के मुताबिक कोरोना महामारी के कम होते संक्रमण के बीच दिल्ली में जल्द ही नर्सरी कक्षाओं में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

यहां निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों से बातचीत करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हम तुरंत नर्सरी एडमिशन को खोलने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। इस बार कोविड की वजह से थोड़ी देर हो गई। हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही बाकी स्कूल भी खुल जाएंगे.” आज दिल्ली सचिवालय में कई प्राइवेट स्कूलों के प्रिंसिपल और प्रबंधन के साथ एक बैठक में उन्होंने यह घोषणा की।
केजरीवाल ने कहा कि कोरोना को देखते हुए कई स्कूलों में कक्षाओं की शुरुआत कर दी गई है. और भी कक्षाओं की शुरुआत जल्द ही की जाएगी. इस बीच नर्सरी एडमिशन शुरू करने की मांग आई है, जिसे देखते हुए दिल्ली सरकार जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरू करेगी.

 

Exit mobile version