Site icon Samagra Bharat News website

यूपी गेट पर बढ़ी किसानों की संख्या, दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर किया बंद

The protest against the three agricultural laws continues on Tuesday. Keeping in view the security system, the police has completely sealed the Ghazipur border,

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,2 फरवरी।
तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का मंगलवार को भी प्रदर्शन जारी है। दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है जिसे देखकर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया है।

सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के धरना-प्रदर्शन के चलते दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार को भी रूट डायवर्जन किया गया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों को वैकल्पिक मार्ग भी सुझाए हैं, जिससे यात्रा सुगम की जा सकती है। इसी के साथ गाजीपुर बॉर्डर पर कटीले तारों के साथ नुकीली कीलें भी लगाई गई हैं, जिससे किसान प्रदर्शनकारियों को रोका जा सके।

श्रीगंगानगर से पुरानी दिल्ली आने वाली ट्रेन को बहादुरगढ़ में रोक दिया गया। इसे लेकर योगेंद्र यादव ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि एक हजार से ज्यादा किसानों को दिल्ली आने से रोकने के लिए पंजाब मेल के मार्ग में बदलाव कर दिया गया। यह ट्रेन रोहतक, दिल्ली शकूरबस्ती, किशनगंज, नई दिल्ली, फरीदाबाद, मथुरा के रास्ते मुंबई जाती है।

बता दें कि तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर चला रहा किसानों का धरना प्रदर्शन का आज मंगलवार को 68वें दिन है। सिंघु बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर इंटरनेट सेवा मंगवलार रात को 11 बजे तक बंद है।

Exit mobile version