Site icon Samagra Bharat News website

संयुक्त किसान मोर्चा ने किया ऐलान, 6 फरवरी को तीन घंटों के लिए देशभर में करेंगे चक्का जाम

Farmers opposing agricultural laws have made big announcements. United Kisan Morcha has announced that on February 6, the

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,2 फरवरी।

कृषि कानूनों को विरोध कर रहे किसानों ने बड़ी घोषणा की है। संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया है कि 6 फरवरी को देशव्यापी चक्का जाम करेंगे। भारतीय किसान यूनियन (आर) के नेता बलबीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम छह फरवरी को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक रोड ब्लॉक करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन स्थलों पर इंटरनेट बैन, बजट में किसानों को नजरअंदाज किए जाने और अन्य मुद्दों को लेकर हम चक्का जाम करेंगे।

किसान संगठनों ने चक्का जाम करने का यह ऐलान बजट में किसानों को ‘नजरअंदाज’ किए जाने, विभिन्न जगहों पर इंटरनेट बंद करने समेत अन्य मुद्दों के विरोध में किया है। मालूम हो कि सिंघु, गाजीपुर समेत दिल्ली के कई बॉर्डर्स पर हजारों की संख्या में किसान नवंबर से आंदोलन कर रहे हैं। 26 जनवरी को हुई ट्रैक्टर परेड में हिंसा के बाद आंदोलन कर रहे किसानों की संख्या में पिछले दिनों कमी आई थी, लेकिन भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत के भावुक होने के बाद एक बार फिर से आंदोलन को बड़ी संख्या में किसानों का समर्थन मिलने लगा।

Exit mobile version