Site icon Samagra Bharat News website

पुलिस पर हमला किया गया था तो किसी ने सवाल नहीं उठाया अब बैरिकेडिंग पर सवाल क्यों- दिल्ली पुलिस कमिश्नर

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 2फरवरी।

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के बीच गाजीपुर, सिंघु, टीकरी बार्डर पर मजबूत बैरिकेडिंग की जा रही है। मजबूत बैरिकेडिंग को लेकर जब दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव से सवाल पुछा गया तो उन्होंने कड़ा जवाब दिया है। श्रीवास्तव ने कहा कि मुझे आश्चर्य है कि 26 जनवरी को जब ट्रैक्टर रैली के दौरान पुलिस पर हमला किया गया था तो किसी ने किसानों पर सवाल नहीं उठाया था। अब धरना स्थल पर मजूबत बैरिकेडिंग की जा रही है तो लोग सवाल उठा रहे हैं। अब हमने क्या किया? हमने सिर्फ बैरिकेडिंग को मजबूत किया है ताकि यह फिर से न टूटे। पुलिस कमिश्नर एस.एन.श्रीवास्तव ने पीतमपुरा के डीसीपी ऑफिस आउटर डिस्ट्रिक्ट में किसान रैली के दौरान हुए हिंसा में घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात की।

उन्होंने कहा,”आप सभी वीर है आपने बहुत अच्छा काम किया। दिन हो या रात आप ड्यूटी कर रहे हैं। आपका इलाज सरकारी खर्च से होगा। दिल्ली की सीमा पर जारी किसान आंदोलन के बीच राजधानी किले में तब्दील हो गई है। गाजीपुर बॉर्डर, सिंघु बॉर्डर और टीकरी बॉर्डर पर सुरक्षा बेहद कड़ कर दी गई है। गाजीपुर के अलावा टीकरी और सिंघु सीमा पर भी किसानों का जमावड़ा है, लेकिन प्रदर्शन का मुख्य केंद्र अब गाजीपुर बॉर्डर बन गया है। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने सीमा पर खासकर गाजीपुर बॉर्डर पर मजबूत नाकेबंदी की है। यहां तार-बाड़, नुकेले अवरोध लगाए गए हैं. इन तैयारियों से दिल्ली किसी किले की तरह लग रही है।

Exit mobile version