Site icon Samagra Bharat News website

7 फरवरी को आयोजित होगा आरोग्यधाम का 11वां स्थापना दिवस समारोह, सीएम शिवराज होंगे शामिल

The Gyarawan Foundation Day Celebration of Arogyadham Hospital and Research Center of Taranekar Smriti Sewa Nyas, started 1

समग्र समाचार सेवा

ग्वालियर, 3 फरवरी। 

10 साल पहले केवल 50 बिस्तरों के साथ शुरु किया गया तराणेकर स्मृति सेवा न्यास का आरोग्यधाम अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र का ग्यारवां स्थापना दिवस समारोह 7 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर आरोग्यधाम परिसर में नवीन आईसीयू ब्लॉक का लोकार्पण भी किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान होंगे तथा मुख्य वक्ता होंगे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी।

समारोह सिटी सेन्टर स्थित आरोग्यधाम अस्पताल परिसर में शाम 4.30 बजे से आयोजित किया जाएगा।

बता दें कि आरोग्यधाम अस्पताल 10 साल पहले केवल 50 बिस्तरों के साथ शुरु किया गया था लेकिन अब यह सर्व सुविधायुक्त 100 बिस्तर वाले मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के रुप में आकार ले चुका है। अब यहां 24 घंटे आकस्मिक भर्ती सुविधा के साथ-साथ कंप्यूटराइज्ड पैथोलॉजी लैब, डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, डायलिसिस सेंटर सहित सर्व सुविधायुक्त 3 ऑपरेशन थिएटर तैयार हो चुके हैं। इनके अलावा यह 30 बिस्तर वाले अत्याधुनिक आईसीयू की सुविधा से सुसज्जित है।

Exit mobile version