Site icon Samagra Bharat News website

देश की सबसे कम उम्र की महिला पायलट बनीं आयशा अजीज

Kashmir has given the youngest female pilot to the country, named Ayesha Aziz. Yes, Ayesha Aziz of Jammu and Kashmir has become the youngest

समग्र समाचार सेवा
जम्मू, 3 फरवरी।

कश्मीर ने देश को सबसे कम उम्र की महिला पायलट दिया है, जिसका नाम है-आयशा अजीज। जी हां जम्मू-कश्मीर की रहने वाली आयशा अजीज देश की सबसे कम उम्र की महिला पायलट बनी हैं। वह महज 25 साल की है और आज वह कई लोगों के लिए प्रेरणादायक और कश्मीरी महिलाओं के लिए सशक्तिकरण का प्रतीक।

आयशा अजीज ने साल 2011 में महज 15 साल की उम्र में ही पायलट का लाइसेंस पाने में कामयाबी हासिल की थी फिर बाद में वो सबसे कम उम्र की स्‍टूडेंट पायलट बन गईं. उसके अगले साल रूस के सोकोल एयरबेस में मिग-29(MIG-29) जेट उड़ाने के लिए उन्होंने ट्रेनिंग ली। इसके बाद आयशा ने बॉम्बे फ्लाइंग क्लब (BFC) से विमानन में स्नातक किया और 2017 में एक कमर्शियल पायलट का लाइसेंस प्राप्त किया।
समाचार एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए कश्मीर की आयशा अजीज ने कहा कि उनका मानना ​​है कि कश्मीरी महिलाओं ने पिछले कुछ वर्षों में काफी प्रगति की है और शिक्षा के क्षेत्र में असाधारण रूप से अच्छा किया है. उन्होंने बताया कि मुझे हवाई यात्रा करना और लोगों से मिलना अच्छा लगता है. इस वजह से मैंने पायलट बनने का निर्णय लिया. उन्होंने बताया कि पायलट बनने के लिए आपका मानसिक रूप से मजबूत होना बहुत जरूरी है।
आयशा अजीज ने कहा कि मुझे लगता है कि कश्मीरी महिलाएं बहुत अच्छा कर रही हैं, विशेष रूप से शिक्षा में. कश्मीर की हर दूसरी महिला अपने परास्नातक या डॉक्टरेट कर रही है. घाटी के लोग बहुत अच्छा कर रहे हैं. 25 वर्षीय आयशा अजीज ने कहा नौकरी और एक गतिशील काम के माहौल के लिए विषम परिस्थितियों के बावजूद वह जिंदगी में चुनौतियों का खुशी से सामना करने के लिए हमेशा से तैयार थीं।

आयशा को सिंगल इंजन का सेसना 152 और 172 एयरक्राफ्ट उड़ाने का अनुभव है और उन्हें 200 घंटे की उड़ान पूरा होने के बाद कॉमर्शियल पायलट का लाइसेंस दिया गया है।

 

Exit mobile version