Site icon Samagra Bharat News website

किसानों के समर्थन में उतरी पॉर्न स्टार मिया खलीफा, कहा, मैं किसानों के साथ खड़ी हूं

समग्र समाचार सेवा
वाशिंगटन,3फरवरी।

भारत में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में अब पार्न स्टार मिया खलीफा उतरी है। उन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर किसान आंदोलन के सपोर्ट में कई पोस्ट किए हैं। उन्होंने किसान प्रदर्शन की फोटो भी शेयर की है।

मिया खलीफा ने इंस्टा स्टोरी पर किसान आंदोलन की एक फोटो सांझी की है। जिसमें एक प्रदर्शनकारी ने पोस्टर भी उठाया हुआ है, जिसमें लिखा है- किसानों को मारना बंद करो। फोटो के नीचे कैप्शन में लिखा है- किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली में इंटरनेट काट दिया। ये क्या चल रहा है।

इसके अलावा उन्होंने ट्विटर पर भी किसान आंदोलन की फोटो शेयर की है। उन्होंने किसान आंदोलन के सपोर्ट में दो ट्वीट किए हैं। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा- कौन-सा मानवाधिकार उल्लंघन हो रहा? उन्होंने नई दिल्ली के आसपास इंटरनेट काट दिया है? दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा- Paid actors, huh? मुझे उम्मीद है कि अवॉर्ड सीजन के दौरान उनकी अनदेखी नहीं की जाएगी। मैं किसानों के साथ खड़ी हूं। #FarmersProtest.

इसी के साथ ही अमेरिकन ब्लॉगर अमांडा केर्नी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा- दुनिया देख रही है। इस मुद्दे को समझने के लिए आपको भारतीय या पंजाबी या दक्षिण एशियाई होने की ज़रूरत नहीं है। आपको बस मानवता की परवाह करनी है। श्रमिकों के लिए हमेशा बोलने की स्वतंत्रता, प्रेस की स्वतंत्रता, बुनियादी मानव और नागरिक अधिकारों और गरिमा की मांग करें।

 

 

 

Exit mobile version