Site icon Samagra Bharat News website

भारत के इन राज्यों में खुलने जा रहे है स्कूल-कॉलेज, कोरोना प्रोटोकाल का करना होगा पालन

schools and colleges which have been closed for months are now going to many states. Schools have been opened in 10 states including

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 3 फरवरी।

देश में कोरोना महामारी से अब लोग उबर रहे है और धीरे-धीरे सामान्य जीवन की शुरूआत कर रहे है। बता दें कि महीनों से बन्द स्कूल-कॉलेज भी अब कई राज्यों में जा रहे हैं। गुजरात, हरियाणा, पंजाब और आंध्र प्रदेश समेत 10 राज्यों में एक फरवरी से स्कूल खोल दिए गए हैं। और अब दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और ओडिशा में भी फरवरी माह से स्कूलों को फिर से खोलने की तैयारी है। आइए जानतें है किस राज्य में कब से खुल रहे हैं स्कूल…

दिल्ली में 10वीं और 12वीं की कक्षाएं खुलने के बाद अब 9वीं और 11वीं की कक्षाएं खोलने का ऐलान हो गया है। शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि 5 फरवरी से 9वीं और 11वीं कक्षाओं के लिए स्कूल खोले जाएंगे। उन्होंने डिग्री, पॉलिटेक्निक और आईटीआई संस्थाओं को भी खोलने की घोषणा की है। सिसोदिया ने अधिकारियों को कोरोना से सभी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पूरे परिसर में सफाई के बेहतर इंतजाम का निर्देश दिया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि 10 महीने तक स्कूल और कॉलेज बंद होने के बाद अब उन्हें परीक्षाओं और प्रैक्टिकल की तैयारियों के लिए खोला जा रहा है, इसलिए स्कूलों और कॉलेजों को दोबारा खोलने संबंधी पूरी व्यवस्था करना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को स्कूलों व कॉलेजों में जाकर कोरोना से बचाव के सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि हर क्लास में शारीरिक दूरी का पालन किया जाए। सैनिटाइजर की उपलब्धता हो। मास्क लगाना जरूरी हो।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्कूल खोलने का निर्देश भी नए सिरे से जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर कोविड अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा में दस दिन में कक्षा छह से 12 तक के स्कूल खोलने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार स्कूलों में कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई फिर शुरू कराने पर विचार करने को कहा है।

पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने घोषणा की कि राज्य के स्कूल 12 फरवरी को कक्षा 9 से 12 तक के लिए फिर से खुलेंगे. कोविड-19 महामारी के कारण 16 मार्च से बंद चल रहे स्‍कूल 10 महीने बाद फिर से खुलेंगे कई अन्य राज्य भी आवश्यक सेफ्टी गाइडलाइन का पालन करते हुए इस महीने स्कूलों को फिर से खोल रहे हैं. यह निर्णय लिया गया है कि स्कूल प्रशासन इस बात पर भी नजर रखेगा कि वे मानक संचालन प्रक्रियाओं को कितनी अच्छी तरह लागू कर रहे हैं और उसका पालन कर रहे हैं।

कोरोना के मामलों में आई कमी को देखते हुए उद्धव सरकार ने बड़ा फैसला किया है। महाराष्ट्र में 15 फरवरी से विश्वविद्यालय और कॉलेज फिर से खोलने की इजाजत दे दी गई है।

 

 

Exit mobile version