Site icon Samagra Bharat News website

कृषि कानून को लेकर आप सांसदों ने राज्यसभा में किया हंगामा, 3 सदस्यों को मार्शल ने बाहर निकाला

A time of 15 hours has been fixed in Parliament to discuss the issue of farmers. On the other hand, Chairman of Venkaiah Naidu has suspended the

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 3फरवरी।

कृषि कानूनो और किसानों के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच सहमति बन गई है। किसानों के मुद्दे पर चर्चा के लिए संसद में 15 घंटे का समय तय किया गया है। तो दूसरी तरप राज्यसभा में हंगामा कर रहे आम आदमी पार्टी के सांसदों को सभापति वेंकैया नायडू ने निलंबित कर दिया है। सभापति ने सांसद संजय सिंह, सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता को मार्शल बुलाकर बाहर भेजा। तीनों सांसदों को पूरे दिन की कार्यवाही के लिए सदन से निष्कासित किया गया है।
किसानों के मुद्दे पर राज्यसभा में नारेबाजी करने के लिए वेंकैया नायडू ने आम आदमी पार्टी के तीन सदस्यों संजय सिंह, सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता को पूरे दिन की कार्यवाही के लिए सदन से निष्कासित कर दिया गया है। सभापति ने मार्शल बुलाकर तीनों सदस्यों को सदन से बाहर भेजा।

राज्यसभा में सरकार और विपक्षी पार्टियों के बीच धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए ज्यादा समय देने पर आम सहमति बन गई है और चर्चा के दौरान विपक्ष किसान पर अपने मुद्दे उठा सकता है।

Exit mobile version