Site icon Samagra Bharat News website

फेसबुक फर्जी आईडी बनाकर 35 महिलाएं को बनाया अपना शिकार…

One such case is from Haryana where a youth has been arrested by the police on the charge of blackmailing a young man and about 35 women

समग्र समाचार सेवा
चम्पावत, 5फरवरी।

आज के समय में जहां सोशल मीडिया जनसंपर्क का अच्छा माध्यम माना जा रहा है वहीं इसका दुरुपयोग भी देखने को मिल रहा है। जिससे की क्राइम में लगातार बढोत्तरी भी हो रही है। ऐसा ही एक मामला हरियाणा का है जहां एक युवक को करीब 35 महिलाओं और युवतियों को फेसबुक की उनकी फर्जी आईडी बनाकर ब्लैकमैल करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ब्लैकमेल कर महिलाओं पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। विरोध करने पर बदनाम करने की धमकी भी देता था। बीते दिनों रीठासाहिब क्षेत्र की बीए की एक छात्रा ने ई-मेल से एसपी को शिकायती पत्र भेजकर एक अज्ञात युवक पर सोशल मीडिया में उसे बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। एसपी के निर्देश पर मामले की जांच चम्पावत कोतवाल धीरेंद्र कुमार को सौंपी गई। साइबर सेल की जांच में लड़की को ब्लैकमेल करने वाले की शिनाख्त दीपक सिंह बोहरा (25) पुत्र भूपाल सिंह बोहरा निवासी ग्राम बसौटा, थाना पाटी (चम्पावत) के रूप में हुई।

पुलिस सर्विलांस से आरोपी की लोकेशन हरियाणा के थाना कैथल के एक होटल में पाई गई। बुधवार को चम्पावत बाजार चौकी प्रभारी एसआई सोनू सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी दीपक को कैथल से गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी ने चम्पावत जिले के अलावा दिल्ली और हरियाणा की भी करीब 35 महिलाओं और युवतियों के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई हैं। आरोपी युवतियों के व्हाट्एसएप से महिलाओं की डिस्प्ले फोटो डाउनलोड कर फर्जी आईडी बनाता था। इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल कर उन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था।

 

 

Exit mobile version