Site icon Samagra Bharat News website

अपार धन प्राप्ति औऱ मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम ..

Mother Lakshmi is called the goddess of wealth. The person who wishes to get wealth worships Maa Lakshmi. But to keep the mother happy,

मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। धन प्राप्त करने की इच्छा रखने वाला व्यक्ति मां लक्ष्मी की पूजा करते है। लेकिन मां को खुश रखने के लिए पर मां की पूजा कैसे करें यह जानना जरूरी है। जिनसे धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं-

शुक्रवार मां लक्ष्मी का दिन माना गया है। इस दिन से विधिवत मां लक्ष्मी का पूजन शुरू करें. उन्हें गुलाबी रंग के फूल अर्पित करें. गुलाब के फूल मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय हैं।
मां का पूजन भगवान विष्णु के साथ करें तो सर्वोत्तम होता है. पूजन में विष्णुसहस्रनाम या श्रीसूक्त का पाठ करें. कमल गट्टे की एक माला (108 बार) करें। घर में साफ-सफाई रखें. मां लक्ष्मी को सफाई बेहद पसंद है. वातावरण सुगंधित होना चाहिए। घर के किसी कोने से बदबू न आए।
सूर्योदय और सूर्यास्त के समय कभी न सोएं. ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं. इस समय में भगवान का पूजन सर्वश्रेष्ठ माना गया है।
झाडू संभालकर रखें। ऐसी जगह रखें जहां किसी की नजर उस पर न पड़े. झाड़ू पर कभी पैर न लगे, इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Exit mobile version