Site icon Samagra Bharat News website

चुनाव आयोग ने किया ऐलान, गुजरात और असम में इस दिन होगा राज्यसभा उपचुनाव

The Election Commission has announced the date for the Rajya Sabha by-election to be held in three seats in Gujarat and Assam. The Election Commission

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 5फरवरी।

गुजरात और असम में तीन सीटों पर होने वाले राज्यसभा उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीख का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने बताया कि गुजरात और असम में तीन सीटों पर राज्यसभा का उपचुनाव एक मार्च को होगा। इसमें एक सीट कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन के कारण खाली हुई है।

बता दें कि गुजरात में राज्यसभा की 2 सीटें अहमद पटेल और अभय भारद्वाज के निधन के बाद रिक्त हुईं। पटेल का पिछले साल 25 नवंबर को निधन हो गया था और भारद्वाज का निधन एक दिसंबर को हुआ था. पटेल और भारद्वाज का राज्यसभा का कार्यकाल क्रमश: अगस्त 2023 और जून 2026 में खत्म होने वाला था।

बोडो फ्रंट के बिस्वजीत दैमारी के पिछले साल नवंबर में ऊपरी सदन की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद असम में राज्यसभा की एक सीट खाली हुई थी. उनका कार्यकाल अप्रैल 2026 में खत्म होने वाला था. उपचुनाव के लिए अधिसूचना 11 फरवरी को जारी की जाएगी और मतदान 1 मार्च को होगा।
मतगणना 1 मार्च को शाम में होगी।

Exit mobile version