Site icon Samagra Bharat News website

केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के निवास पर गजल गायक अनुप जलोटा ने की  शिष्टाचार मुलाकात 

Ghazal and Bhajan singer Padmashree Anup Jalota paid courtesy at the residence of Union Minister of State for Tourism Prahlad Singh Patel.

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 5 फरवरी।

केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के निवास पर बीते दिनों ग़ज़ल और भजन गायक पद्मश्री अनुप जलोटा ने शिष्टाचार मुलाकात की।

यह जानकारी देते हुए केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह ने सोशल मीडिया पर उनकी कुछ फोटोज शेयर की। उन्होंने लिखा कि ग़ज़ल और भजन गायक पद्मश्री @anupjalota जी निवास पर पधारे, दोपहर भोजन साथ किया, माता तुलसी के पौधे के साथ फ़ोटो लिया। आभार..

बता दें कि प्रहलाद सिंह पटेल  पिछले काफी समय से देश में टूरिज्म डेस्टिनेशन को ग्लोबल स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। उनका फोकस लेह-लद्दाख और कारगिल पर खासतौर से है। वह केंद्र सरकार के पहले ऐसे मंत्री हैं, जो कारगिल जैसी जगह रात्रि विश्राम कर चुके हैं। प्रहलाद सिंह पटेल ने सोमवार को बजट पर कहा कि मोदी सरकार के इस बजट में पहली बार आइकॉनिक साइट योजना के लिए बजट दिया गया है। पर्यटन मंत्रालय की दो महत्वपूर्ण योजनाओं `प्रसाद` और `स्वदेश दर्शन` को भी जारी रखा गया है। इससे कोरोना के कारण जिस टूरिज्म सेक्टर पर विपरीत असर पड़ा था, उसमें उछाल आएगा।

 

Exit mobile version