Site icon Samagra Bharat News website

देश में 24 घंटे में 11,713 नए मामले, 13,488 मरीज हुए स्वस्थ

After 3 days, the price of petrol and diesel was increased today. the price of petrol has gone to a new high in all four major metros,

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,6फरवरी।

देश में कोरोना संक्रमण की मंद पड़ती रफ्तार के बीच इस महामारी को मात देने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी से सक्रिय मामले अब डेढ़ लाख से नीचे आ गये हैं वहीं एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार दैनिक मौतों की संख्या 100 से कम रही। इस बीच देश में अब तक 54 लाख 16 हजार 849 लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया जा चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 11,713 नये मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ आठ लाख 14 हजार से अधिक हो गया है। इसी दौरान 14,488 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ पांच लाख 10 हजार 796 हो गयी है। वहीं सक्रिय मामले 2870 घटकर 1.48 लाख रह गये हैं। इसी अवधि में 95 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 54 हजार 918 हो गया। इससे पहले दो फरवरी को 94 मरीजों की जान गयी थी। देश में रिकवरी दर बढ़कर 97.19 हो गयी है और सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.37 प्रतिशत रह गयी है जबकि मृत्युदर अभी 1.43 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 925 सक्रिय मामले कम हुए और इनकी संख्या अब 35,188 रह गयी है वहीं 3513 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 19.52 लाख हो गयी है जबकि 40 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 51,255 हो गया है। केरल में इसी दौरान 1062 सक्रिय मामले कम हुए हैं और सर्वाधिक 6653 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में सक्रिय मामले अब 68,047 रह गये हैं, वहीं कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा बढ़कर 8.84 लाख हो गया है जबकि 19 और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 3832 हो गयी है। सक्रिय मामलों में केरल अभी पहले स्थान पर है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामले 12 बढ़े हैं और इनकी संख्या अब 1206 हो गयी है। वहीं दो और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 10,873 हो गया है। दिल्ली में अब तक 6.23 लाख से अधिक मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं। देश के दक्षिणी राज्य कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 5893 रह गये हैं। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 12,230 हो गया है तथा अब तक 9.23 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। तेलंगाना में सक्रिय मामले 13 बढ़कर 1977 हो गये हैं और 1608 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2.91 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। आंध्र प्रदेश में सक्रिय मामले घटकर 1071 रह गये हैं। वहीं 179 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 8.80 लाख से अधिक हो गयी है जबकि 7158 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4446 रह गयी है तथा अभी तक 12,379 लोगाें की मौत हुई है। राज्य में 8.24 लाख से अधिक मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 167 कम होकर 4462 रह गये हैं। वहीं इस महामारी से 8682 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 5.87 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले कम होकर 4992 रह गये हैं और 10,201 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 5.55 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। पंजाब में सक्रिय मामले घटकर 2144 रह गये हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 1.66 लाख से अधिक हो गई है जबकि 5635 मरीजों की जान जा चुकी है।

मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले 138 घटकर 2193 रह गये हैं तथा अब तक ढाई लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3819 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 65 सक्रिय मामले बढ़े हैं और इनकी संख्या अब 4360 हो गयी है। राज्य में करीब 2.99 लाख लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं, वहीं आठ और लोगों की इस महामारी के संक्रमण से मौत होने के साथ मृतकों की संख्या 3732 हो गयी है।

गुजरात में सक्रिय मामले घटकर 2641 रह गये हैं तथा 4393 लोगों की मौत हुई है और 2.55 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले घटकर 608 रह गये हैं। राज्य में कोरोना से 1512 लोगों की मौत हुई है जबकि करीब 2.58 लाख मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। कोरोना महामारी से अब तक हरियाणा में 3027, राजस्थान में 2771, जम्मू-कश्मीर में 1944, ओडिशा में 1908, उत्तराखंड में 1662, असम में 1084, झारखंड में 1077, हिमाचल प्रदेश में 982, गोवा में 770, पुड्डुचेरी में 654, त्रिपुरा में 391, मणिपुर में 372, चंडीगढ़ में 338, मेघालय में 147, सिक्किम में 135, लद्दाख में 130, नागालैंड में 88, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 62, अरुणाचल प्रदेश में 56, मिजोरम में नौ तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

 

Exit mobile version