Site icon Samagra Bharat News website

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया ‘चक्का जाम’ का समर्थन, बोले- देशहित में किसानों का सत्याग्रह

Former Congress president Rahul Gandhi supported him for 'Chakka Jam' by farmer organizations. He said that Satyagraha of the Annadars is

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6फरवरी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान संगठनों द्वारा ‘चक्का जाम’के लिए उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं का सत्याग्रह देश हित में है और तीनों कृषि कानून राष्ट्र के लिए घातक हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अन्नदाता का शांतिपूर्ण सत्याग्रह देशहित में है – ये तीन कानून सिफऱ् किसान-मज़दूर के लिए ही नहीं, जनता व देश के लिए भी घातक हैं। पूर्ण समर्थन!’’

बता दें कि किसान संगठनों ने शनिवार को ‘चक्का जाम’ का आह्वान किया था। किसान नेताओं ने छह फरवरी यानि आज चक्का जाम किया। राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढोतरी को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मोदी सरकार ने देश और घर, दोनों का बजट बिगाड़ दिया है।’’

Exit mobile version