Site icon Samagra Bharat News website

एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ गिरफ्तार, एडल्ट वीडियो शूट कर वेबसाइट पर अपलोड करने का लगा आरोप

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 7फवरी।

अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल की टीम ने एक वेबसाइट पर पोर्न वीडियो शूट करने और अपलोड करने में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया है और उसे आज मुंबई की एक अदालत में पेश किया जाएगा। मुंबई की पुलिस ने ये जानकारी दी है।

बता दें कि गहना ने बिग बॉस 14 में पहुंचे स्टार राहुल महाजन को लेकर चौंकाने वाली बात कही थी।

गहना वशिष्ठ ने दावा किया था कि राहुल महाजन ने तीन बार नहीं बल्कि 4 बार शादियां रचाई हैँ. गहना वशिष्ठ ने तब राहुल महाजन की चौथी सीक्रेट शादी का खुलासा किया था कि राहुल महाजन ने साल 2018 में एक कजाकिस्तान की मॉडल नताल्या इलिना संग शादी रचाई थी, जिसके बाद कजाकिस्तान की मॉडल ने धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपनाया और राहुल महाजन संग फेरे लिए थे. तब राहुल महाजन की ये तीसरी शादी थी।

इससे पहले उन्होंने पायलट श्वेता सिंह के साथ शादी की थी और फिर टीवी रियल्टी शो ‘राहुल का स्वंयवर’ के दौरान उन्होंने इस शो की कंटेस्टेंट डिंपी गांगुली संग सात फेरे लिए थे. जबकि बाद में दूसरी शादी के भी टूटने के बाद राहुल महाजन ने नताल्या को जीवनसाथी बनाया था. जबकि गहना वशिष्ठ का कहना था कि राहुल महाजन एक और शादी भी की है जिसे सीक्रेट रखा है.

Exit mobile version