Site icon Samagra Bharat News website

भारत की छवि को योजनाबद्ध तरिके से बदनाम कर रही है विदेशी ताकते- पीएम मोदी

Prime Minister Narendra Modi is on a tour of Assam today. Addressing the rally here, the PM said that many people of the world are defaming

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7फरवरी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम दौरे पर है। यहां रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि दुनिया के कई लोग पूरी योजना बनाकर भारत को बदनाम कर रहे हैं। विदेश में बैठी शक्तियां भारत की पहचान पर हमले की फिराक में हैं। यहाँ तक कि वो भारतीय चाय को भी नहीं छोड़ रहे हैं।
बता दें कि पीएम मोदी ने यह बात किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट करने वाली विदेशी हस्तियों के सम्बन्ध में कही है। हालाँकि पीएम ने किसी का नाम नहीं लिया।

असम में विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए देश-विरोधी ताकतों पर हिंदुस्तानी चाय को बदनाम करने की साजिश में लिप्त होने का आरोप लगाया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश को बदनाम करने वाले और विदेशों में बैठीं शक्तियां भारतीय चाय और इससे जुड़ी पहचान पर हमले की कोशिश कर रहीं हैं, हर हिंदुस्तानी चाय पीने वाला व्यक्ति इसका जवाब लेगा. प्रधानमंत्री मोदी ने असम के चाय बगानों में काम करने वाले लोगों तक संदेश पहुंचाते हुए कहा, आज देश को बदनाम करने के लिए साजिश रचने वाले इस स्तर तक पहुंच गए हैं कि भारत की चाय को भी नही छोड़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन साजिशकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि जितने मर्जी साजिश कर लें, देश इनके मंसूबे को कामयाब नहीं होने देगा। इन हमलों में इतनी ताकत नहीं है कि हमारे चाय बगान मजदूरों के परिश्रम का मुकाबला कर सकें। देश इसी तरह विकास और प्रगति के रास्ते पर बढ़ता रहेगा। असम इसी तरह विकास की नई-नई ऊंचाइयों को छूता रहे और राज्य के विकास का पहिया इसी तेज गति से घूमता रहेगा, इसके लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है।

Exit mobile version