Site icon Samagra Bharat News website

बसंत पंचमी 2021: बसंत पंचमी के दिन नहीं करना चाहिए ये काम

Vasant Panchami This year, this festival will be celebrated on 16 February. This day is also known as Sri Panchami and Saraswati Puja.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 8 फरवरी।

माता सरस्वती को ज्ञान, संगीत, कला, विज्ञान और शिल्प-कला की देवी माना जाता है। इस साल यह त्योहार 16 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन को श्री पंचमी और सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है।  शास्त्रों के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए-

– बसंत पंचमी के दिन स्नान किए बिना भोजन नहीं करना चाहिए। इस दिन मां सरस्वती के लिए व्रत रखना चाहिए।

– बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। यह रंग मां सरस्वती का प्रिय है, इस दिन पीले रंग के वस्त्र दान करने चाहिए।

– बसंत पंचमी के दिन भूलकर भी किसी पेड़ या पौधे को काटना नहीं चाहिए।

– इस दिन किसी से ना तो झगड़ा करें और ना ही किसी को अपशब्द बोलें।

– बसंत पंचमी के पावन दिन अपने मन में किसी व्यक्ति के लिए बुरे विचार न लाएं।

 

Exit mobile version