Site icon Samagra Bharat News website

मामूली कहासुनी के बाद पति ने की गर्भवती पत्नी और बेटी की हत्या, फिर किया सरेंडर

In a minor incident, a person has brutally killed his pregnant wife and 4-year-old innocent daughter. Straight to kotwali after killing

समग्र समाचार सेवा
लखनउ, 8फरवरी।
उत्तर प्रदेश के बागपत से एक मामला सामने आया है जिसे जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। मामूली कहासुनी में यहां एक व्‍यक्ति ने अपनी प्रेग्‍नेंट पत्‍नी और 4 साल की मासूम बेटी की बेरहमी से हत्‍या कर दी है। हत्‍या करने के बाद सीधे कोतवाली पहुंच गया और अपना जुर्म खुद ही कबूलते हुए इसकी हत्‍याकांड की जानकारी पुलिस अधिकारियों की दी. यह आरोपी की तीसरी पत्‍नी थी।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि सोमवार को सुबह किसी बात को लेकर उसकी पत्‍नी से कहासुनी हुई. विवाद बढ़ा तो उसने गला दबाकर हत्या कर दी और इसके बाद दूसरे कमरे में सो रही चार वर्षीय बेटी आयत की भी गला दबाकर हत्या कर दी।

बागपत जिला मुख्‍यालय की कोतवाली क्षेत्र के गायत्रीपुरम मोहल्ले में एक व्यक्ति ने सोमवार को अपनी गर्भवती पत्नी और बेटी की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी और वारदात के बाद खुद ही कोतवाली पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी. इलाके के पुलिस उपाधीक्षक एमएस रावत ने बताया कि बागपत के गायत्रीपुरम मोहल्ला निवासी गुलफाम (30) बाल काटने का कार्य करता है. गुलफाम कैंसर से जूझ रहा है।

डिप्‍टी एसपी रावत ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी कोतवाली पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। आरोपी की यह तीसरी पत्‍नी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Exit mobile version