Site icon Samagra Bharat News website

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी एकमात्र नेता- भूपेश बघेल

Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel is now in support of former Congress President Rahul Gandhi. He said that Rahul Gandhi is the only

समग्र समाटार सेवा
नई दिल्ली,8फरवरी।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थम में उतरें है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एकमात्र नेता हैं, जो कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं, क्योंकि उन्होंने सरकार के दबाव के आगे झुके बिना महत्वपूर्ण मुद्दों पर कड़ा रुख अपनाया है। बघेल ने राहुल को फिर से अध्यक्ष बनाने को लेकर पार्टी में उठ रही मांगों के बीच यह बात कही है।

एक ओर जहां दिल्ली कांग्रेस ने राहुल को अध्यक्ष बनाने के लिए पिछले रविवार को एक प्रस्ताव पारित किया था तो वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी शनिवार को ऐसा ही प्रस्ताव पारित किया, जिसे बघेल ने पेश किया था। बघेल ने कहा कि राहुल को पार्टी में हर किसी का भरोसा हासिल है। बघेल से जब पूछा गया कि क्या राहुल गांधी अध्यक्ष पद के लिए सबसे योग्य हैं तो उन्होंने कहा, और कौन है? क्या राहुल गांधी के अलावा कोई ऐसा नेता है, जो पूरे देश की यात्रा कर रहा है, जिसे पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता पहचानते हैं?

Exit mobile version