Site icon Samagra Bharat News website

जून में रिलीज होगी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म ’83’..

The film makers have announced the release of their films in theaters and have now announced the release of Ranveer Singh's film '83'.

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 8फरवरी।

कोरोना महामारी में महीनों से बन्द सिनेमाहॉल को पूरी तरह से खोलने का आदेश मिल चुका है जिसके बाद सें बॉलीवुड में खुशी की लहर दिखाई दे रही है। फिल्म मेकर्स ने अपनी-अपनी फिल्मों को थियेटर में रिलीज करने ऐलान कर दिया है और अब रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ को रिलीज करने का भी ऐलान कर दिया है।
रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ के मेकर्स ने इसे थियेटर में जल्द रिलीज करने का मन बना लिया है। रिलायंस ने बाकी निर्माताओं के साथ मिलकर अब फिल्म ’83’ को जून में रिलीज करने का फैसला किया है।

जानकारी के मुताबिक फिल्म 83 साल 2021 की सुपरहिट फिल्मों में से एक साबित होगी। आपको बता दें, फिल्म 83 साल 1983 हुए वर्ल्ड कप पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस फिल्म में शादी करने के बाद पहली बार साथ में सिल्वर स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। दोनों स्टार के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

Exit mobile version