Site icon Samagra Bharat News website

को-वैक्सीन लगने के बाद सीनियर डॉक्टर को हुआ कोरोना, वैक्सीनेशन के 23 दिन बाद हुए संक्रमित

A senior doctor has come out corona positive after getting the vaccine. He had a corona about 23 days after the vaccine was placed.

समग्र समाचार सेवा
झांसी, 8फरवरी।

ऐसा माना जा रहा था कि कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद कोरोना संक्रमण के मामलें सामने नहीं आएंगे,  लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने कई लोगों को चिंता में डाल दिया है।
जानकारी के मुताबिक एक सीनियर डॉक्टर वैक्सीन लगवाने के बाद कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। वैक्सीन लगवाने के करीब 23 दिन बाद उन्हें कोरोना हुआ। डॉक्टर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर को को-वैक्सीन की डोज़ दी गई थी। को-वैक्सीन को भारत बायोटेक ने बनाया है।
बता दें कि मामला उत्तर प्रदेश के झांसी का है,  जहां महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में सीनियर डॉक्टर कार्यरत हैं। 16 जनवरी को इस मेडिकल कॉलेज में पहले चरण के तहत टीकाकरण शुरू हुआ था। पहले चरण के इसी टीकाकरण के दौरान मेडिकल कॉलेज के ही सीनियर डॉक्टर ने वैक्सीन लगवाई थी।
वैक्सीन लगवाने के करीब 23 दिन बाद डॉक्टर को कुछ तकलीफ हुई, डॉक्टर को कोरोना के लक्षण दिखे।  डॉक्टर ने तुरंत ही कोरोना टेस्ट कराया। डॉक्टर की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव निकली, इससे हड़कंप मच गया।

Exit mobile version