Site icon Samagra Bharat News website

हैरान करने देने वाली वारदात: अल्लाह को खुश करने के लिए मां ने अपने ही बेटे को उतारा मौत के घाट

A shocking incident has emerged from Palakkad in Kerala. Here, a 30-year-old woman allegedly strangled her six-year-old son to 'please Allah'.

समग्र समाचार सेवा
पलक्कड़,8फरवरी।

केरल के पलक्कड़ से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 30 साल महिला ने कथित रूप से ‘अल्लाह को खुश’ करने के लिए अपने छह साल के बेटे की गला काटकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक महिला गर्भवती है। उसने पुलिस को बताया कि ‘अल्लाह को खुश’ करने के लिए उसने अपने बेटे की कुर्बानी दी। उसे हिरासत में ले लिया गया है।

इस घटना के बाद महिला ने खुद ही पुलिस को इस अपराध के बारे में सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, यह वारदात तड़के करीब चार बजे हुई। पीड़ित महिला के तीन बेटों में से सबसे छोटा था और उसके साथ सो रहा था। उसने बच्चे को जगाया और उसे वॉशरूम ले गई और हत्या करने से पहले उसके पैर बांध दिए। महिला का पति दूसरे कमरे में अपने दो बेटों के साथ सो रहा था।

पलक्कड़ दक्षिण पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक पुथुपल्लीथिरुव की रहने वाली शाहिदा जो कि तीन बच्चों की मां है, ने अपने तीसरे बेटे की जान ले ली और फिर रात को 3 से 4 बजे के बीच में पलक्कड़ के इमरजेंसी कंट्रोल रूम में 112 नंबर पर कॉल कर अपना गुनाह कबूल किया। महिला ने पुलिस को बताया कि ‘अल्लाह को कुर्बानी’ के रूप में उसने अपने छह साल के बेटे आमिल की जान ले ली है।

पड़ोसी ने जानकारी देते हुए बताया कि शाहीदा ने घटना से एक रात पहले ही अपने किसी पड़ोसी से जनमैत्री पुलिस स्टेशन का नंबर लिया था। पुलिस को बच्चे का मृत शरीर बाथरूम में खून से भरे पूल में मिला। उसका गला कटा हुआ था और पैर बंधे थे, जबकि शाहिदा के हाथ पर जख्म था। पास के ही एक मदरसे में टीचर शाहिदा तीन माह की गर्भवती है। उसका पति सुलेमान हाल ही में खाड़ी देश से काम छोड़कर लौटा है और अब पलक्कड़ शहर में बतौर टैक्सी ड्राइवर काम करता है।

शाहीदा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Exit mobile version