Site icon Samagra Bharat News website

सुर्या सिंघम को हुआ कोरोना, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

South actor Surya has developed a corona and is undergoing treatment, he gave information on his social media. Actor Surya tweeted that he

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 8फरवरी।
साउथ एक्टर सूर्या को कोरोना हो गया है और उनका इलाज चल रहा है, इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर दी। एक्टर सूर्या ने ट्वीट कर बताया कि वो डॉक्टरों के साथ हैं और स्वस्थ हैं लोगों को घबराने की जरुरत नहीं है।

अपने कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि करते हुए सूर्या ने लिखा कि मैं कोरोना वायरस से पीड़ित हूं और मेरा इलाज करवा रहा हूं. हम सभी महसूस करेंगे कि जीवन अभी तक सामान्य नहीं हुआ है. डर के नहीं रहा जा सकता. साथ ही सुरक्षा और ध्यान जरूरी है. डेडिकेटेड सपोर्टिंग फिजिशियंस को प्यार और धन्यवाद।

बता दें कि सूर्या के कोरोना से संक्रमित पाए जाने की खबर सामने आने के बाद से साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार और अभिनेता के फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

Exit mobile version