Site icon Samagra Bharat News website

बिहार में नीतीश कैबिनेट में आज शामिल होंगे 17 नए चेहरे, तय हो गई 17 मंत्रियों की लिस्‍ट

The first cabinet expansion of the Nitish government of the National Democratic Alliance is going to take place in Bihar. At 12:30 pm today,

समग्र समाचार सेवा
पटना, 9फरवरी।
बिहार में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नीतीश सरकार के पहले कैबिनेट का विस्‍तार होने वाले है। आज दोपहर 12:30 बजे राजभवन में राज्‍यपाल फागू चौहान नए मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। एनडीए के दोनों घटक दलों भारतीय जनता पार्टी एवं जनता दल यूनाइटेड ने अपने 17 नए मंत्रियों की लिस्‍ट राज्‍यपाल को सौंप दी है।
बता दें कि बिहार में 16 दिसम्‍बर को सरकार गठन के बाद से ही मंत्रिमंडल विस्‍तार को लेकर सियासत गर्म थी। सोमवार की सुबह ही मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने संकेत दिया था कि उनके मंत्रिमंडल विस्‍तार में अब और देरी नहीं होगी और अब आज नीतीश कैबिनेट में 17 नए मंत्री शपथ लेंगे जिन्हें आज दोपहर 12.30 बजे राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।

एनडीए के ये विधायक बनेंगे नीतीश कैबिनेट के नए मंत्री

भाजपा की तरफ से शाहनवाज हुसैन, नितिन नवीन, भागीरथी देवी, रामविचार राय, कृष्ण कुमार ऋषि, प्रमोद कुमार, सम्राट चौधरी, नीतीश मिश्रा, संजय पासवान, सुभाष सिंह, संजय सरावगी, राणा रणधीर सिंह मंत्री बनाए जा सकते हैं तो उधर, जनता दल यूनाइटेड कोटे से श्रवण कुमार, लेसी सिंह, महेश्वर हजारी, संजय झा, जमा खान, सुमित कुमार सिंह, जयंत राज, सुनील कुमार, मदन सहनी के मंत्री बनने की उम्‍मीद जताई जा रही है।

विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली जीत के बाद नीतीश कुमार ने 16 दिसम्‍बर को 14 मंत्रियों के साथ सीएम पद की शपथ ली थी। इनमें भाजपा की ओर से दो उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी शामिल रहीं।

Exit mobile version