Site icon Samagra Bharat News website

बसंत पंचमी 2021: बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा के साथ करें इन मंत्रों का जाप

Saraswati, the goddess of learning, is worshiped on Basant Panchami. On this day, we wear yellow clothes. The festival of Basant Panchami is

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9फरवरी।

बसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। इस दिन पीले वस्त्र धारण करते हैं। माघ महीने की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है।  इस बार बसंत पंचमी का त्योहार 16 फरवरी 2021 को मनाया जाएगा। बसंत पंचमी का दिन माता सरस्वती को समर्पित है और इस दिन उनकी विशेष पूजा की जाती है। ऐसे में आज हम आपको बसंत पंचमी के दिन राशिनुसार मंत्रों का जाप करने के बारे में बताने जा रहे हैं।

मेष राशि- ॐ वाग्देवी वागीश्वरी नम:
वृषभ राशि- ॐ कौमुदी ज्ञानदायनी नम:
मिथुन राशि- ॐ मां भुवनेश्वरी सरस्वत्यै नम:
कर्क राशि- ॐ मां चन्द्रिका दैव्यै नम:
सिंह राशि- ॐ मां कमलहास विकासिनी नम:
कन्या राशि- ॐ मां प्रणवनाद विकासिनी नम:
तुला राशि- ॐ मां हंससुवाहिनी नम:
वृश्चिक राशि- ॐ शारदै दैव्यै चंद्रकांति नम:
धनु राशि- ॐ जगती वीणावादिनी नम:
मकर राशि- ॐ बुद्धिदात्री सुधामूर्ति नम:
कुंभ राशि- ॐ ज्ञानप्रकाशिनी ब्रह्मचारिणी नम:
मीन राशि- ॐ वरदायिनी मां भारती नम:

Exit mobile version