Site icon Samagra Bharat News website

राजीव कपूर के अंतिम संस्कार में पहुंची कई बॉलीवुड हस्तियां, रणबीर कपूर और अरमान जैन ने दिया कंधा

Bollywood actor Rajeev Kapoor has passed away today. Rajiv Kapoor is being cremated. Rajiv Kumar's body has been

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 9फरवरी।
बॉलीवुड एक्टर राजीव कपूर का आज निधन हो गया है। राजीव कपूर का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। राजीव कुमार के पार्थिव शरीर को अस्पताल से लाये जाने के बाद चैम्बूर स्थित शवदाह गृह में ले जाया गया है, जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। राजीव कपूर को रणवीर कपूर ने कंधा दिया. कपूर परिवार के अलावा बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियां वहाँ मौजूद हैं।

दुःख के इस मौके पर सबसे बड़े भाई रणधीर कपूर, रणबीर कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर, आलिया भट्ट, शाहरुख खान, संजय कपूर, महीप कपूर, चंकी पांडेय, प्रेम चोपड़ा, अरमान जैन, राजा मुराद, तारा सुतारिया आदि मौजूद हैं।

जानकारी के मुताबिक जिस वक्त दौरा पड़ा उस दौरान सबसे बड़े भाई रणधीर कपूर उनके पास मौजदू थे।
सुबह हार्ट अटैक पड़ने के बाद रणधीर कपूर उन्हें तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए थे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। राजीव कपूर, राजकपूर के सबसे छोटे बेटे थे जिन्हें घरवाले चिम्पू के नाम से भी बुलाते थे। ऋषि कपूर के बाद अब राजीव का जाना कपूर खानदान के लिए बड़ा झटका है।

Exit mobile version