Site icon Samagra Bharat News website

ऋषि कपूर के भाई और एक्टर राजीव कपूर का निधन…

Rajiv Kapoor, younger brother of Bollywood veteran Rishi Kapoor, has passed away. Rajiv Kapoor was 58 years old. He died of a heart attack.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9फरवरी।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का निधन हो गया है। राजीव कपूर 58 साल के थे। उनका निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ। उनके निधन से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बता दें कि बीते साल ऋषि कपूर की मौत हुई थी और अब राजीव कपूर की मौत से कपूर खानदान में शोक में है।

एक्टर राजीव कपूर को मंगलवार को हार्टअटैक हुआ। तुरंत उनके बड़े भाई रणधीर कपूर उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने राजीव कपूर को मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई राजीव की मौत की पुष्टि करते हुए रणधीर कपूर ने कहा, मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया है। राजीव का निधन हो गया है। डॉक्टरों ने अपनी ओर से हर संभव कोशिश की है, लेकिन वह उन्हें बचा नहीं सके।’ रणधीर कपूर के अलावा नीतू सिंह ने भी सोशल मीडिया पर राजीव की एक तस्वीर शेयर करते ​हुए ​दुख जाहिर किया।

राजीव कपूर को उनकी सुपरहिट फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ के लिए याद किया जाता है। इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में उनके साथ एकट्रेस मंदाकिनी ने लीड रोल प्ले किया था।

Exit mobile version