Site icon Samagra Bharat News website

मंगलवार श्री हनुमान जी का दिन, जानें आज के दिन क्या करने से बरसेंगी भगवान की कृपा

Tuesday is the day of Hanumanji and Mangaldev. It is said that Mars is Mars. If Mars is good, all Mars will be Mars in life.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9फरवरी।

मंगलवार का दिन, हनुमान जी और मंगलदेव का है। कहते हैं कि मंगल तो मंगलकर्ता है। मंगल अच्छा तो जीवन में सब मंगल ही मंगल होगा। मंगल का काम है मंगल करना। हर कार्य में मंगलकारी परिणाम प्राप्त करने के लिए मंगलवार का उपवास रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि मंगलवार को दिन कौन से कार्य करना चाहिए और कौन से कार्य नहीं-

ये कार्य न करें :

1.मंगलवार को नमक नहीं खाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य पर असर पड़ता है और हर कार्य में बाधा आती है।

2. पश्‍चिम, वायव्य और उत्तर दिशा में इस दिन यात्रा वर्जित। खासकर मंगलवार को उत्तर दिशा में दिशाशूल रहता है। आवश्यक हो तो गुढ़ खाकर यात्रा करें।

3.मंगलवार को मांस, मछली या अंडा खाना सबसे खराब होता है, इससे अच्छे-भले जीवन में तूफान आ सकता है।

4. मंगलवार को किसी को ऋण नहीं देना चाहिए वर्ना दिया गया ऋण आसानी से मिलने वाला नहीं है। ऋण उतारा जा सकता है।

5. मंगलवार को भाई या मित्र से कभी भी विवाद ना करें। किसी भी प्रकार से क्रोध ना करें या गृहकलह से बचें।

6. मंगल के दिन शुक्र और शनि से संबंधित वस्त्र पहनना और भोजन करने से भी बचें।

क्या करना चाहिए – 

1. मंगलवार को नहा-धोकर साफ धुले हुए वस्त्र पहनें। इसके बाद नजदीकी हनुमान मंदिर में जाकर चमेली के तेल तथा सिंदूर मिश्रित चोला चढ़ाएं। साथ ही चोला चढ़ाते समय एक दीपक हनुमानजी के सामने जला कर रख दें। दीपक में भी चमेली के तेल का ही उपयोग करें।

चोला चढ़ाने के बाद हनुमानजी को गुलाब के फूल की माला पहनाएं और केवड़े का इत्र हनुमानजी की मूर्ति के दोनों कंधों पर थोड़ा-थोड़ा छिटक दें। अब एक साबूत पान का पत्ता लें और इसके ऊपर थोड़ा गुड़ व चना रख कर हनुमानजी को इसका भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद उसी स्थान पर थोड़ी देर बैठकर तुलसी की माला से नीचे लिखे मंत्र का जप करें। कम से कम 5 माला जप अवश्य करें।

2.  मंगलवार को सुबह स्नान करने के बाद बड़ के पेड़ का एक पत्ता तोड़ें और इसे साफ स्वच्छ पानी से धो लें। अब इस पत्ते को कुछ देर हनुमानजी की प्रतिमा के सामने रखें और इसके बाद इस पर केसर से श्रीराम लिखें। अब इस पत्ते को अपने पर्स में रख लें। साल भर आपका पर्स पैसों से भरा रहेगा। इसके बाद जब दोबारा सावन का महीना आए तो इस पत्ते को किसी नदी में प्रवाहित कर दें और इसी प्रकार से एक और पत्ता अभिमंत्रित कर अपने पर्स में रख लें।

3. मंगलवार के दिन किसी हनुमानजी के मंदिर जाएं और वहां बैठकर राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। इसके बाद हनुमानजी को गुड़ और चने का भोग लगाएं। जीवन में यदि कोई समस्या है तो उसका निवारण करने के लिए प्रार्थना करें।

4. मंगलवार को पास ही स्थित हनुमानजी के किसी मंदिर में जाएं और हनुमानजी को सिंदूर व चमेली का तेल अर्पित करें और अपनी मनोकामना कहें। इससे हनुमानजी प्रसन्न होते हैं और भक्त की हर मनोकामना पूरी करते हैं।

Exit mobile version