Site icon Samagra Bharat News website

देश में कोरोना के 11,067 नए मामले, 1,41,511 सक्रिय मामले

A senior doctor has come out corona positive after getting the vaccine. He had a corona about 23 days after the vaccine was placed.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,10फरवरी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी अपडेट आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से 94 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,55,252 हो गई. देश में 1,05,61,608 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 97.27 प्रतिशत हो गई. वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत है।
देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या दो लाख से कम है. आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 1,41,511 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.30 प्रतिशत है।

देश की कोरोना वायरस संक्रमण की ताजा स्थिति:-
कुल संक्रमित केस: 1,08,58,371
कुल ठीक हुए: 1,05,61,608
मृतकों का आंकड़ा: 1,55,252
कुल सक्रिय मामले: 1,41,511
कुल वैक्‍सीनेशन: 66,11,561

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार चले गए थे।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 9 फरवरी तक 20,33,24,655 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई. इनमें से 7,36,903 नमूनों का परीक्षण मंगलवार को किया गया था।

Exit mobile version