Site icon Samagra Bharat News website

जालौन में शराब पीकर दोस्तों में मारपीट, एक की गयी जान

In Jalaun, there was a quarrel among the alcoholics in a quarrel and a fight, which led to the death of a young man. The whole matter is of village Panayara in Konch Kotwali area, where last night Nandkishore alias Nandu son Baladin Ahirwar drinks alcohol on his native village liquor contract on the call of his friend Rajesh Ahirwar and his relative Devi. The talk increased so much that the fight fights changed.

समग्र समाचार सेवा
जालौन, 12 फरवरी।

जालौन में शराबियों में आपस मे मामूली कहासुनी में झगड़ा व मारपीट हो गयी, जिससे एक युवक की मौत से हड़कम्प मच गया। पूरा मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पनयारा का है, जहाँ बीती रात नंदकिशोर उर्फ नंदू पुत्र बालादीन अहिरवार अपने मुहल्ले में रहने वाले दोस्त राजेश अहिरवार व उसका रिश्तेदार देवी के बुलाने पर गांव के ही देशी शराब ठेके पर शराब पीते है, फिर वहीं बातों ही बातों में कहासुनी इतनी बढ़ गयी कि बात लड़ाई झगड़े बदल गयीं।

मारपीट में नंदू को सिर में चोट आ गयी। रात्रि का समय होने पर किसी को उसके सिर का बहता खून नही दिखा और नंदू नशे को ही हालात में दोस्तों ने उसे घर पहुचा दिया और नंदू के द्वारा गाली देने की बात उसके परिजनों से भी कही। तब दोस्तों ने नंदू के परिजनों के साथ नंदू को घर के एक कमरे में बंद कर दियाऔर अपने- अपने काम मे लग गए। जब सुबह हुई और कमरे को खोलकर देखा,तब तक नंदू ने दम तोड़ दिया था।

नंदू की इस कदर मौत हो जाने से हड़कंप मच गया, परिजनों ने ग्रामीणों एवं पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुँची डायल 100 पुलिस के साथ सीओ जालौन विजय आनंद, कोंच कोतवाल इमरान खान व संजीव कटियार घटना की जांच में जुट गए है। वही मृतक नंदू के पिता ने गांव के ही एक शख्स राजेश पुत्र ब्रजपाल एवं उसके रिस्तेदार देवी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जब पूछताछ के लिए आरोपियों के घर जाती तब तक आरोपी व दोस्त गांव से फरार हो गये। फिलहाल पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।

Exit mobile version