Site icon Samagra Bharat News website

बंगाल चुनाव से पहले टीएमसी सांसद दिनेश त्रिवेदी ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

Chief Minister Mamata Banerjee received another major setback on Friday ahead of the Assembly elections in Bengal. One leader in the party is resigning.

समग्र समाचार सेवा
कोलकाता, 12फरवरी।
बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुक्रवार को एक और बड़ा झटका लगा। पार्टी में एक के बाद एक नेता इस्तीफा दे रहे है। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद दिनेश त्रिवेदी ने राज्यसभा से अचानक इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्यसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान ही अपने इस्तीफे का ऐलान किया। उन्होंने कहा था कि मुझे पार्टी में घुटन हो रही है, इसीलिए मैं राज्यसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं।

बता दें कि दिनेश त्रिवेदी तृणमूल में एक बड़े हिंदी भाषी चेहरे माने जाते थे। पिछले साल ही उन्हें राज्यसभा सदस्य के रूप में तृणमूल ने ऊपरी सदन में भेजा था। अभी उनका एक साल भी पूरा नहीं हुआ था कि उन्होंने अचानक इस्तीफा दे दिया। इससे पहले भी पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी को 2012 में ममता बनर्जी के दबाव में रेल मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उन्होंने रेल बजट में किराया बढ़ाने की घोषणा की थी, इसके तुरंत बाद ही ममता ने उन्हें रेल मंत्री पद छोड़ने को कहा था।

Exit mobile version