Site icon Samagra Bharat News website

1 अप्रैल शुरू कर सकता है सभी ट्रेनों को परिचालन, होली पर बढ़ती डिमांड को देखते हुए मिल सकती है हरी झंडी

Closed trains are expected to be operational from April 1 due to Corona epidemic. Explain that the Railways can take this decision to get rid of the crowds on Holi. However, the Indian Railways has said that no date has been set to resume the operations of all passenger trains.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13फरवरी।

कोरोना महामारी के कारण काफी समय से बन्द ट्रेंनों के 1 अप्रैल से परिचालन के आसार किए जा रहे है। बता दें कि रेलवे यह फैसला होली पर यात्रियों को भीड़ से निजात दिलाने के लिए यह फैसला ले सकता है। हालांकि भारतीय रेलवे ने कहा है कि सभी यात्री ट्रेनों के परिचालन को फिर से शुरू करने के लिए कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है। रेलवे श्रेणीबद्ध तरीके से ट्रेन सेवाओं की संख्या में वृद्धि कर रहा है। पहले से ही 65% से अधिक ट्रेनें चल रही हैं। जनवरी में 250 से अधिक प्लस जोड़े गए, धीरे-धीरे अधिक जोड़े जाएंगे।
इससे पहले भी त्योहारी सीजन में रेलवे ने कई ट्रेनों का संचालन किया था। इस समय 300 से अधिक स्पेशल मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें पटरी पर दौड़ रही हैं।

बता दें कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। स्कूल, कॉलेज और कारोबार समेत अन्य गतिविधियां धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे थे कि 1 अप्रैल से सभी पैसेंजर ट्रेन पटरी पर दौड़ने लगेंगी। इसमें जनरल, शताब्दी और राजधानी सभी तरह की ट्रेनें होंगी। यहां तक कि लोगों को यह लगने लगा था कि अगले माह होली के चलते डिमांड में तेजी आएगी। हालांकि अब रेल मंत्रालय ने भी यह साफ कर दिया है कि अभी सभी ट्रेनें चलाने की कोई डेट तय नहीं की गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई थी कि सभी ट्रेनें एक अप्रैल 2021 से चलने लगेंगी।

Exit mobile version