Site icon Samagra Bharat News website

पांच लोगों की जान लेने वाले सुखविंदर सिंह पर 1 लाख का ईनाम, हरियाणा पुलिस ने कई राज्यों से मांगी मदद

समग्र समाचार सेवा
रोहतक,13फरवरी।
शुक्रवार रात रोहतक में पांच लोगों की जान लेने वाले सुखविंदर सिंह को हरियाणा का मोस्ट वांटेड घोषित कर दिया गया है। उसे अब पांच राज्यों की पुलिस उसे ढूंढ रही है। डीजीपी हरियाणा मनोज यादव ने आरोपी सुखविंदर की जानकारी देने वाले को एक लाख का इनाम देने की घोषणा की है।

वहीं आरोपी सुखविंदर की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा पुलिस दिल्ली, यूपी, पंजाब और राजस्थान की पुलिस से सम्पर्क में है। डीजीपी ने सुखविंदर की गिरफ्तारी के लिए आम लोगों से भी मदद की अपील की है। उन्होंने कहा कि आरोपी की जानकारी देने वाले को एक लाख के अलावा अन्य उचित इनाम भी दिया जाएगा।

पुलिस प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी कोच सुखविंदर का चाल चलन सही नहीं था। जिसके चलते उसके पिता मेहर सिंह ने उसे बेदखल किया था। पत्नी ने भी साथ छोड़ दिया था। आरोपी पहले मेहर सिंह अखाड़े में कोच था। जहां से उसे उसके चाल चलन को देखते हुए निकाल दिया था। इसके बाद वह जाट कॉलेज अखाड़े में कोचिंग देने लगा। यहां भी उसका चाल चलन ठीक नहीं था। जिसके बाद उसे यहां से भी हटाने की बात कह दी थी। जिसके बाद सिरफिरे ने इस पूरी वारदात को प्लानिंग के हिसाब से अंजाम दिया।

 

Exit mobile version