Site icon Samagra Bharat News website

एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रही दीया मिर्जा, बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ लेंगी सात फेरे

Bollywood actress Dia Mirza is going to marry again. According to the information, Dia Mirza is going to marry Mumbai businessman and investor Vaibhav

समग्र समाचार सेवा
मुंबई,13फरवरी।
बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा दोबारा विवाह करने जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक, दीया मिर्जा मुंबई के बिजनेसमैन और इन्वेस्टर वैभव रेखी से 15 फरवरी को एक छोटे से फंक्शन में शादी करने वाली हैं। इस शादी में उनके सिर्फ खास दोस्त और करीबी लोग होंगे।
बता दें कि वैभव जानी-मानी योगा इंस्ट्रक्टर सुनैना रेखी के पति थे। दोनों अब अलग हो गए। सुनैना और वैभव की एक बेटी भी है।
ज्ञात हो कि दीया मिर्जा ने 18 अक्तूबर 2014 को अपने बिजनेस पार्टनर साहिल सांगा को लंबे समय तक डेट करने के बाद दिल्ली में शादी कर ली थी। लेकिन इनका रिश्ता ज्यादा दिन चल नहीं पाया। 2019 में दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए।

अगस्त, 2019 में अपनी पोस्ट में दीया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी देते हुए लिखा था- हमने 11 साल तक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया है।

Exit mobile version