Site icon Samagra Bharat News website

इस्लामिक जिहादी खुलेआम हिंदुओं की मोब लिन्चिंग कर रहे हैं, पुलिस-प्रशासन मूक दर्शक बनी हुई है- डॉ सुरेन्द्र जैन

VHP's Union Joint General Secretary Dr. Surendra Jain assured to meet the family members and get justice. He said that aggression in Muslim society has been increasing for some time.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13फरवरी।
श्री राम मंदिर के पवित्र निधि समर्पण अभियान से जुड़े रामभक्त युवक रिंकू शर्मा की निर्मम हत्या से छुब्द विश्व हिन्दू परिषद का एक उच्चस्तरीय दल मृतक रिंकू शर्मा के परिजनों से मिलने आज दिल्ली के मंगोलपुरी पहुंचा। विहिप के केन्द्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेन्द्र जैन ने परिजनों से मुलाकात कर इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से मुस्लिम समाज में आक्रामकता बढ़ रही है। बात-बात पर हमले भी बढ़ रहे हैं। इस्लामिक जिहादी खुलेआम हिंदुओं की मोब लिन्चिंग कर रहे हैं फिर भी, पुलिस-प्रशासन व देश की सेक्यूलर बिरादरी मूक दर्शक बनी हुई है।

दुर्भाग्य से पुलिस-प्रशासन द्वारा अपनी नाकामी को छुपाने हेतु नई नई कहानियाँ गढ़ी जा रही हैं। स्थानीय पुलिस ने यदि समय पर कार्यवाही की होती तो रिंकू आज अपने परिजनों के बीच होता। मामले को रफा-दफा करने की कोशिशों तथा सेक्यूलर गेंग द्वारा जिहादियों में जहर भरने के षडयंत्रों को हिन्दू समाज भली भांति जानता है। हत्यारों को बचाने का कोई और प्रयास अब हम सफल नहीं होने देंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर अयोध्या में बनने वाले भव्य मंदिर का निर्माण क्या प्रारंभ हुआ हिंदुओं पर जगह-जगह हमले किए जा रहे हैं। हिन्दू समाज इसे अब और बर्दास्त नहीं करेगा। सभी दोषियों व षडयंत्रकारियों की तुरंत गिरफ़्तारी, परिवार को समुचित सुरक्षा, फास्ट ट्रेक कोर्ट के द्वारा अविलंब न्याय, सम्मानजनक मुआवजा तथा इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने परिजनों को ढाढ़स बँधाने के साथ आश्वस्त भी किया कि रिंकू शर्मा के जाने से परिवार के भरण पोषण व बच्चों की शिक्षा में हम कोई कमी नहीं आने देंगे। परिजनों को हर प्रकार की सहायता का भरोसा भी उन्होंने दिलाया। दल में उनके साथ बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक श्री सोहन सिंह सोलंकी, विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री मुकेश खांडेकर, दिल्ली के प्रांत अध्यक्ष श्री कपिल खन्ना, उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र गुप्ता, सह-मंत्री श्री रवि तथा श्री नंदकिशोर शर्मा भी सामिल थे।

Exit mobile version