Site icon Samagra Bharat News website

तलाक की अटकलों के बीच मेलानिया ट्रंप ने हटाए सभी Instagram पोस्ट

After moving to Florida, Melania Trump is spending most of her time in Spain. Due to this bitterness, divorce speculation between Melania and Trump is also intensifying. Not only this, Melania has deleted all the posts on her Instagram account.

समग्र समाचार सेवा
वाशिंगटन, 13 फरवरी।

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के सत्‍ता से हटने के बाद पत्‍नी मेलानिया ट्रंप के साथ रिश्‍तों में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बताया जा रहा है कि मेलानिया ट्रंप फ्लोरिडा जाने के बाद, अपना ज्‍यादातर समय स्‍पा में बिता रही हैं। इसी कड़वाहट की वजह से मेलानिया और ट्रंप के बीच तलाक की अटकलें भी तेज होती जा रही हैं। यही नहीं मेलानिया ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर सभी पोस्‍ट को डिलीट कर दिया है।

वाइट हाउस से जाने के बाद से ही मेलानिया ट्रंप रहस्‍यमय तरीके से जनता से एकदम दूर हैं और अपना ज्‍यादातर समय स्‍पा में बिता रही हैं। मेलानिया ट्रंप को अंतिम बार 20 जनवरी को देखा गया था। इसके बाद से वह रहस्‍यमय तरीके से गायब हैं।  माना जा रहा था कि वह जनता के बीच जाने से बचना चाहती हैं,  लेकिन हाल ही में उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट से सभी पोस्‍ट ड‍िलीट कर दिए। इससे माना जा रहा है कि उनके साथ सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

डोनाल्‍ड ट्रंप इन दिनों गोल्‍फ खेलकर अपना समय ब‍िता रहे हैं। वहीं सुपर बाउल पार्टी में भी मेलानिया डोनाल्‍ड ट्रंप के साथ नहीं गई थीं। मेलानिया के इस व्‍यवहार से ऐसी अटकलें तेज हो गई हैं कि वह तलाक ले सकती हैं। हालांकि अभी इसके कोई ठोस साक्ष्‍य सामने नहीं आए हैं। वाइट हाउस के एक पूर्व अधिकारी ने बताया कि मेलानिया और डोनाल्‍ड ट्रंप के बीच वाइट हाउस में रहने के दौरान ही कड़वाहट बढ़ गई थी और उनके रिश्‍तों में ठंडापन आ गया था। हालांकि मेलानिया ने तलाक की अटकलों को पूरी तरह से खारिज किया है।

Exit mobile version