Site icon Samagra Bharat News website

निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोली- दामाद की ज़मीन पर क्यों नहीं बोलते राहुल गांधी

Finance Minister Nirmala Sitharaman attacked the Congress on agricultural laws in the Lok Sabha. The Finance Minister said that the Congress

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली. 13फरवरी।
लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कृषि कानूनों पर कांग्रेस पर हमला बोला. वित्त मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने कृषि कानूनों को लेकर भ्रम फैलाया. राहुल गाँधी को बताना चाहिए कि कानून में किस बात का विरोध कर रहे हैं. गाली देकर माफ़ी माँगना उनकी आदत है।

वित्त मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपने राज्यों शासन वाले राज्यों में किसानों को धोखा दिया है. पंजाब-राजस्थान के किसानों को राहत क्यों दी गई.
इसके साथ ही वित्त मंत्री कहा कि राहुल गांधी ने लोकतांत्रिक मूल्यों को तोड़ा है।

राहुल गांधी अपने दामाद की ज़मीन पर क्यों बोलते हैं. कांग्रेस जनता में लगातार भ्रम फैला रही है. लगातार झूठ बोलना कांग्रेस की आदत है. राहुल गांधी पंजाब में राहत क्यों नहीं दिलाते हैं. कांग्रेस ‘हम दो, हमारे दो’ पर चल रही है. वित्त मंत्री ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस ने किसानों का क़र्ज़ माफ़ नहीं किया. वित्त मंत्री ने कहा कि क्रोनी कैपिटल्स कौन हैं. हमारी क्रोनी तो आम जनता है।

Exit mobile version