Site icon Samagra Bharat News website

परीक्षाओं से पहले पढ़ाई के साथ करें मां सरस्वती के इन मंत्रों का जाप..

The festival of Vasant Panchami is celebrated every year on the Shukla Paksha Panchami date of Magh month. Goddess Saraswati is worshiped on Vasant Panchami. Therefore, Vasant Panchami is also known as Saraswati Puja in some places in India.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 14फरवरी।

हर साल माघ मास की शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इसलिए वसंत पंचमी को भारत के कुछ जगहों पर सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है. मां सरस्वती ज्ञान, वाणी, संगीत की देवी माना जाता है। सभी शिक्षा केंद्रों व विद्यालयों में पूर्वान्ह के समय ही सरस्वती पूजा कर माता सरस्वती का आशीर्वाद ग्रहण किया जाता है। इस बार सरस्वती पूजा 16 फरवरी को मनाया जाएगा। आपको बता दें कि जल्द ही 10 वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं. ऐसे में बोर्ड की परीक्षाओं में सफलता हासिल करने और अच्छे अंक लाने के लिए छात्रों को सरस्वती पूजा पर मां के इन मंत्रो का जाप करने से सफलता अवश्य मिलती है –

– छात्र श्रद्धाभाव से मां सरस्वती की तस्वीर या मूर्ति के सामने बैठकर पूजा करें. इस दौरान वे अपनी किताबें भी साथ में रखें।
– बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक पाने के लिए छात्र ‘ॐ ऐं हृीं श्रीं क्लीं सरस्वत्यै बुधजनन्यै स्वाहा’ मंत्र का 108 बार जप करें।
– पढ़ाई शुरू राने के लिए वसंत पंचमी का दिन शुभ माना जाता है. इस दिन माता-पिता ‘ऐं वाग्वादिनी वद वद स्वाहा’ अथवा ‘श्रीं हृीं सरस्वत्यै स्वाहा’ अष्टाक्षर मंत्र का जाप करें।
– इस दिन सरस्वती मां की पूजा करने के बाद हवन करें. इसके बाद सरस्वती माता के नाम से ‘ॐ श्री सरस्वतयै नम: स्वाहा’ इस मंत्र से एक सौ आठ बार हवन करें।

Exit mobile version