Site icon Samagra Bharat News website

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, 14 लोगों की जान गई

a painful road accident occurred at around 4 am in which 14 people have died. According to the information, 14 people died in a fierce collision between a tempo-lorry near Madapuram in Andhra Pradesh's Kurnool district.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 14 फरवरी।

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में आज सुबह करीब 4 बजे हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुआ जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के मदपुरम के पास एक टेम्पो-लॉरी के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 8 महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। वहीं, हादसे में करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सभी मृतक चित्तूर जिले के मदनपल्ली के रहने वाले हैं और टेंपो से अजमेर दरगाह की ओर जा रहे थे।

कुरनूल जिला के कलेक्टर ने बताया है कि हादसे में सभी मृतकों की पहचान हो गई है और घायल को कुरनूल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री श्री वाई.एस.जगन मोहन रेड्डी ने कुरनूल जिले के वेदालूरि मंडल के मडापुरम में सड़क दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित 14 लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को राहत और चिकित्सा सहायता में तेजी लाने के निर्देश दिए
शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Exit mobile version