Site icon Samagra Bharat News website

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी कोविड पॉजिटिव

Yesterday, Chief Minister Vijay Rupani fell on the dais while addressing a rally in Vadodara. He was immediately rushed to a local hospital, where doctors said his condition was stable.

समग्र समाचार सेवा
अहमदाबाद, 15फरवरी।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि कल वह वडोदरा में एक रैली को संबोधित करते हुए मंच पर गिर गए थे। जिसके बाद उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत स्थिर है।

बाद में उन्हें अहमदाबाद भेज दिया गया और यूएन मेहता अस्पताल में जांच के लिए ले जाया गया। अस्पताल से डिस्चार्ज करने से पहले उन्हें 24 घंटे तक देखरेख में रखा गया था। कल गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की सभी रिपोर्ट सामान्य आई थी, लेकिन 24 घंटे तक उन्हें अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। सोमवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी थी।

रूपाणी जिस रैली में बेहोश हुए, वह वड़ोदरा में रविवार को उनकी तीसरी राजनीतिक रैली थी। वड़ोदरा सहित छह नगर निगमों के चुनाव 21 फरवरी को होंगे, जबकि नगरपालिकाओं, जिला और तालुका पंचायतों के चुनाव 28 फरवरी को होंगे।

Exit mobile version