Site icon Samagra Bharat News website

कोरोना के खिलाफ असल टीका है सोशल वैक्‍सीन- केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन

Union Health Minister Dr. Harsh Vardhan said on Monday that in the last seven days, not a single new case of corona has been reported in 188 districts of the country.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्‍ली, 15फरवरी।
केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सोमवार को बताया कि बीते सात दिनों में देश के 188 जिलों में कोरोना का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। डॉ. हर्षवर्धन ने यह भी बताया कि सरकार मार्च में 50 साल से ज्‍यादा उम्र के लोगों को कोविड वैक्‍सीन लगाने की स्थिति में होगी। उन्‍होंने यह भी कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण है कि लोग कोविड गाइडलाइन का पालन करते रहें। इसे मैंने सोशल वैक्‍सीन नाम दिया है, जो कोरोना के खिलाफ असल टीका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि आज देश में दो वैक्सीन उपलब्ध हो गई है। 80-85 लाख स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जा चुकी है। मौजूदा वक्‍त में भारत 20-25 देशों को वैक्सीन देने की स्थिति में आ गया है। मार्च के महीने में हम 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन देंगे। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने यह भी बताया कि मौजूदा वक्‍त में देश में 18-20 वैक्सीन पर अलग-अलग स्तरों पर काम चल रहा है। इनमें से कुछ वैक्सीन अगले कुछ महीनों में आ सकती हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि 80-85 फीसद फ्रंटलाइन कर्मचारियों को टीका लगाया जा चुका है। भारत से 20 से 25 देशों को कोविड वैक्सीन दी जानी है। कम से कम 18-20 टीके प्रीक्लीनिकल, क्लिनिकल और एडवांस स्टेज में हैं। आने वाले महीनों में इनके आने की संभावना है। मेरा मानना है यदि ‘हेल्थ फॉर ऑल’ का सपना दुनिया में कभी पूरा होगा तो इसका मॉडल भारत में विकसित होगा। हमारा समग्र दृष्टिकोण, प्राचीन चिकित्सा ज्ञान, अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं और प्रणालियां सामूहिक रूप से दुनिया के लिए एक आदर्श प्रस्‍तुत करेंगी।

Exit mobile version